गोलाघाट में उत्साह के साथ सरस्वती पूजा संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोलाघाट में उत्साह के साथ सरस्वती पूजा संपन्न



अमित नागोरी


गोलाघाट। आज सरस्वती पूजा सार्वजनिक, निजी और शैक्षिक संस्थान में बहुत उत्साह के साथ मनाया गया। लड़कियों को अपने परंपरागत जातीय रूप में साड़ी पहन कर  घूमते देखा गया। कॉलेजों में गोलघाट कॉमर्स कॉलेज, हेमो प्रोवा बालिका महाविद्यालय, फर्काटिंग कॉलेज, रिलायंस सीनियर सेकंडरी स्कूल, गोलाघाट जातीय महाविद्यालय, प्रयास अकादमी, और स्कूलों में गोलघाट जातिय विद्यालय, शहीद कुशल कुंवर बाल्य भवन, श्री सत्य साईं विद्या विहार, शंकरदेव शिशु निकेतन, सरकारी बैजबरुवा स्कूल, दन्दधर गर्ल्स स्कूल, शेमरॉक, गुरुकुल ग्लोबल एकेडमी, ब्राइट होराइजन और अन्य स्कूलों ने लोगों को आकर्षित किया। इसके अलावा कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्रों में भी उत्साह का माहौल दिखा। वही गोलाघाट के गुरुकुल ग्लोबल एकेडमी में संगमरमर की बनी स्थायी मूर्ति का अनावरण और पूजन चर्चा का केंद्र रहा। 


इस दौरान एन एच 39 और रँगाजान बाई पास स्थित न्यू ब्रिज में अविवाहित स्कूल और कालेज के छात्र छात्रा के अलावा अविवहित युवा जोड़े अपने प्रियजनों के साथ समय व्यतीत करने में व्यस्त दिखे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें