मुख्यमंत्री ग्रामीण विकास योजना के तहत खेल मैदान का उद्घाटन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मुख्यमंत्री ग्रामीण विकास योजना के तहत खेल मैदान का उद्घाटन



अमित नागोरी


गोलाघाट। मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत और असम युवा विकास अभियान के माध्यम से, राज्य के अन्य हिस्सों के साथ गोलाघाट जिले में दो खेल मैदान और एक क्रीड़ा संस्था के  खेल मैदान का उद्घाटन किया गया।  गोलाघाट के सहायक आयुक्त और जिला क्रीड़ा अधिकारी, पापु गोगोई ने मोरांगी विकास खंड के तहत बकियाल हाई स्कूल के खेल का मैदान और शौचालय का उदघाटन किया। दूसरी और देरगांव सर्किल आफिस के अधिकारी उतपल डेका ने काकोडोंगा उन्नयन खण्ड के अधीन नेघरेटिंग हाई स्कूल खेल मैदान और शौचालय का उद्घाटन किया। वही देरगांव उन्नयन खण्ड के अधीन में मिसामरा ग्राम्य क्रीड़ा संस्था खेलमैदान खुमटायी के विधायक मृणाल सैकिया ने उद्घाटन किया। तीनो उद्घाटन किये गए स्थानों में प्रदर्शनी फुटबाल खेल का आयोजन किया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें