अरुणा अग्रवाल
रंगिया। जूनियर चैंबर ऑफ इंटरनेशनल (जेसीआई) की रंगिया शाखा द्वारा अपने राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम जॉय 'ऑफ लिविंग' के अंतर्गत शाखा के सदस्यों ने गत रविवार को नलबाड़ी के बिजलीनगर स्थित शान्ति निवास अनाथाश्रम में उपस्थित होकर अनाथाश्रम को खाद्य सामग्रियां प्रदान की। इस दौरान शाखा की ओर से अनाथाश्रम को चावल, दाल, दूध, चीनी, आलू, नमक, बिस्कुट आदि दैनिक जरुरतों की सामग्रियां दी गयी। मौके पर आश्रम के संस्थापक मजीबुर रहमान ने शाखा के इस नेक कार्य की सराहना करते हुए सभी को धन्यवाद दिया। शाखा सदस्या विनीता शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में शाखा की नवनिर्वाचित अध्यक्षा ज्योति सराफ, शाखा सदस्य प्रिंस सराफ भी उपस्थित थे। इसके अलावा शाखा की सचिव प्रियल क्याल और शाखा सदस्य गौतम शर्मा का कार्यक्रम में परोक्ष रूप से सहयोग रहा।












कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें