नई ऊंचाईः सेंसेक्स 52 हजार के पार - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नई ऊंचाईः सेंसेक्स 52 हजार के पार



नई दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार शानदार उछाल के साथ खुला। शुरुआती चंद मिनटों के कारोबार में सेंसेक्स नई ऊंचाइयों को छूते हुए 52 हजार के पार पहुंच गया। साथ ही निफ्टी भी 15,300 के स्तर को पार कर गया।


बीच के कुछ दिनों को छोड़कर बजट के बाद से ही शेयर बाजार में उछाल का दौर है। बाजार का यह उत्साह आज भी जारी रहा। आज शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स का उछाल 52 हजार के स्तर को पार करते हुए 52052 अंकों तक पहुंच गया। जबकि निफ्टी शुरुआती कारोबार में ही 15300 के स्तर को पार कर गया। पिछले सप्ताह आखिरी कारोबारी दिन 15163 अंकों के स्तर पर बंद हुआ निफ्टी सोमवार को तकरीबन 107 अंकों की तेजी के साथ 15270 अंकों के स्तर पर खुला। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें