सोशल मीडिया में मंत्री व उनकी बेटी की विकृत तस्वीर प्रसारित करने वाले पांच गिरफ्तार - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सोशल मीडिया में मंत्री व उनकी बेटी की विकृत तस्वीर प्रसारित करने वाले पांच गिरफ्तार



गुवाहाटी। राज्य के वित्त, स्वास्थ्य आदि मामलों के मंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा और उनकी बेटी के फोटो को सोशल मीडिया में विकृत कर प्रसारित करने के आरोप में पुलिस ने पत्रकार समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। असम पुलिस के एडीजीपी (कानून व्यवस्था) जीपी सिंह ने बुधवार को ट्वीट कर यह  जानकारी साझा की है।


पुलिस के अनुसार प्रतिबिम्ब लाइव नामक वेब पोर्टल के एडिटर इन चीफ तौफीक अहमद, न्यूज एडिटर इकबाल समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी पर मंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा और उनकी बेटी की फोटो को विकृत कर सोशल मीडिया में प्रकाशित करने का आरोप है। घटना के संबंध में दिसपुर थाने में दर्ज प्राथमिक 612/2021 धारा 509 आईपीसी आर/डब्ल्यू सेक्शन 14/21 पॉक्सो एक्ट के तहत कराई की गई है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार सभी लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।


उल्लेखनीय है कि डॉ. विश्वशर्मा राज्य के बेहद प्रभावशाली मंत्रियों में शुमार हैं। यह उनकी छवि को खराब करने की एक कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। इस घटना की आम लोग भी कड़े शब्दों में निंदा कर रहे हैं। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें