जीएमसीएच में नये रेडिएशन ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का उद्घाटन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जीएमसीएच में नये रेडिएशन ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का उद्घाटन



गुवाहाटी। असम के स्वास्थ्य, शिक्षा और वित्त आदि विभाग के मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा ने बुधवार को गौहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) कैंसर अस्पताल में एक नये रेडिएशन ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का उद्घाटन किया।


समर्पित कैंसर अस्पतालों की मांग को देखते हुए डॉ विश्वशर्मा ने जीएमसीएच में टॉमोथेरेपी के साथ नये रेडिएशन ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का उद्घाटन किया।


उल्लेखनीय है कि टॉमोथेरेपी के साथ यह विकिरण ऑन्कोलॉजी ब्लॉक पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में अपने तरह का पहला है। इस व्यवस्था के चलते पूर्वोत्तर के मरीजों को अब दूसरे राज्यों में इस उपचार के लिए नहीं जाना पड़ेगा। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें