ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी
विजेता और उपविजेता दलों ने जीती हुई धनराशि से की कैंसर पीड़ित एक गरीब की मदद
लखीमपुर। माहेश्वरी युवा संगठन लखीमपुर शाखा द्वारा आयोजित व स्वर्गीय राम दुलारी एवं जुगल किशोर मालपानी की पुण्य स्मृति में उनके परिवार द्वार खेल शीर्षक प्रायोजित तीन दिवसीय लखीमपुर मारवाड़ी कबड्डी लीग.... ले पंगा -2 के अंतिम दिन के कार्यक्रम में यानी 14 फवरी 2021 रविवार को सायं 5:30 बजे से पहला सेमीफाइनल मुकाबला शेखावाटी बुल्स का लखीमपुर राइनो के बीच खेला गया जिसमें शेखावाटी बुल्स ने जीत दर्ज कर के फाइनल मे प्रवेश किया वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबले मे नोखा नाईट राइडर्स ने हनुमान पैंथर को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई उसके पश्चात विशेष मैच बुजुर्ग का यानी मेवाड़ एकादश बनाम मारवाड़ एकादश के बीच खेला गया जिसमें मेवाड़ एकादश ने मारवाड़ एकादश को शिकस्त दी जो कि 40वर्ष या उससे अधिक आयु के लिए था मेवाड़ एकादश की और से श्री मोहन राठी को सर्वश्रेष्ठ रेडर का अवार्ड के लिए चुना गया वही मारवाड़ एकादश की और से श्री कमल झवर को सर्वश्रेष्ठ टेकल का अवार्ड दिया गया।उसके पश्चात फाइनल मुकाबला शेखावाटी बुल्स और नोखा नाईट राइडर्स के बीच हुआ जो कि कांटे की टक्कर का मुकाबला था और अंत मे शेखावाटी बुल्स ने नोखा नाईट राइडर्स को हराकर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम कि। फाइनल मुकाबले के पहले वर्ष 2019 मे पुलवामा हमले मे शहीद हुए सभी वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु 2 मिनट का मौन रखा गया। उसके बाद समापन समारोह की और बढ़ते हुए मुख्य अतिथि पूर्वोत्तर प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष श्री प्रदीप जी राठी, महामंत्री महावीर जी चांडक, कोषाध्यक्ष मनीष जी गट्टानी, अखिल भारतीय माहेश्वरी युवा संगठन के कार्य समिति सदस्य जितेंद्र जी सारडा मारवाड़ी, युवा मंच के प्रांतीय खेल संयोजक हिमशिखर जी खंडेलिया, मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय सहायक मंत्री राज चौधरी, माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री मानिक चंद जी लाहोटी, अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के कार्य मंडल सदस्य श्री मानिक लाल जी दमानी, अखिल भारतीय माहेश्वरी युवा संगठन के कार्य मंडल सदस्य श्री सौरभ मालपानी, माहेश्वरी महिला संगठन की उपाध्यक्षा श्रीमती किरण बजाज, मारवाड़ी सम्मेलन के उपाध्यक्ष श्री नरेश जी दिनोदिया, मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा की उपाध्यक्षा श्रीमती सरोज मालपानी, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र मूंदड़ा, मारवाड़ी युवा मंच प्रगति शाखा की सचिव सुश्री डिंपी पारीक, श्री श्री सीताराम जी ठाकुरवाड़ी कमेटी की तरफ से श्री राधा किशन जी शर्मा, वासुदेव कल्याण ट्रस्ट के श्री नंदकिशोर जी बजाज, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री रामेश्वर जी तापड़िया, खेल शीर्षक प्रायोजक श्री राजेश जी मालपानी का फुलम गमछा से सम्मान किया गया। उसके पश्चात प्रेजेंटेशन के दौरान सभी मैच के सर्वश्रेष्ठ रेडर और टेकल का अवार्ड दिया गया टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ रेडर का अवार्ड शेखावाटी बुल्स के कप्तान गौरव मालपानी को दिया गया और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ टेकल का अवार्ड नोखा नाइट राइडर्स के कप्तान अशोक तिवारी को दिया गया उसके पश्चात उपविजेता दल के सभी खिलाड़ियों को रजत पदक ट्रॉफी व 5100 रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया वहीं दूसरी और विजेता दल के सभी खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक ट्रॉफी व ₹11000 का नगद पुरस्कार दिया गया। दोनों ही दलों ने नेक कार्य का एलान करते हुए अपनी जीती हुई धनराशि को लखीमपुर के श्री कृष्ण कुमार सिंह जो कि कैंसर से पीड़ित है उनके इलाज के लिए भेंट में दिए। अंत मे राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे माहेश्वरी युवा संगठन की पूरी कार्यकारिणी व पूरे लखीमपुर मारवाड़ी समाज ने भरपूर सहयोग रहा जिसके लिए माहेश्वरी युवा संगठन की लखीमपुर शाखा के अध्यक्ष जगदीश हेड़ा और सचिन मोहित राठी ने सभी को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने हेतु धन्यवाद ज्ञापन किया।
सभी मैच में कमेंट्री व स्कोर का दायित्व मयंक झवर तथा विक्रम मूंधड़ा ने सभांला। अभीनिर्णायक के रूप में श्री बिरेन भुयाँ, श्री किरण शर्मा, सुरेन बोरा, नीरेन सोनोवाल रतन सोनोवाल थे। इस कि जानकारी इस कार्यक्रम के संयोजक देव सारडा, पंकज झंवर, सौरभ मालपानी और माहेश्वरी युवा संगठन के निवर्तमान अध्यक्ष अनिल चांडक ने प्रेस विज्ञप्ति द्वारा पत्रकारों को दी।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें