पांच दशक के संघर्षों का सुखद अंत, नियमित हुई नौकरीयां - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पांच दशक के संघर्षों का सुखद अंत, नियमित हुई नौकरीयां



रविन्द्र तोदी

नौकरी नियमित करने की असम सरकार की घोषणा से धुबड़ी नगरपालिका कर्मीयों में खुशी की लहर, जताया आभार

धुबड़ी। बिते करिब पांच दशक से अपने अस्थाई भविष्य को लेकर चिंतित, अपनी विभिन्न समस्याओं व मुलत: नौकरी नियमित करने की मांग को लेकर लगातार आवाज उठाते आ रहे पौर कर्मीयों के हित में असम सरकार द्वारा हाल की घोषणा से धुबड़ी नगरपालिका के कर्मचारियों में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है। मालूम हो कि हाल ही में राज्य के नगर उन्नयन मंत्री पियुष हजारिका ने विधानसभा में पौर कर्मीयों की नियुक्ति का सरकारीकरण की घोषणा की।जिसका धुबड़ी पौर कर्मीयों ने जश्न मनाकर स्वागत किया। इस संबंध में अखिल असम सिवीक बाडी वर्कर फेडरेशन के कार्यकारी सदस्य साहाब हुसैन ने बताया कि सन् 1956 के बाद पहली बार असम सरकार द्वारा नगरपालिका कर्मचारियों के लिए आसाम म्युनिसिपल एम्पोलयी बील 2021 पारित किया गया।जिसकी मांग फेडरेशन बिते 48 सालों से करता आया है।इस विधेयक के पारित होने से 4 सितंबर सन् 2013 के पहले नियुक्त सभी पौर कर्मीयों की नौकरी व वेतन नियमित हो जाएंगे वहीं अब सरकारी हर सुविधा भी इन कर्मीयों को मिलेगी। हुसैन ने बताया कि इससे पहले नगरपालिका कर्मीयों को अनियमित वेतन की समस्या से जुझना पड़ता था। तथा सुविधा व संसाधन के अभाव में बच्चों की शिक्षा पर भी असर पड़ रहा था।असम सरकार की इस घोषणा से राज्य भर के साथ साथ धुबड़ी नगरपालिका कर्मचारियों में भी खुशी का माहौल है। तथा पालिका कार्यालय में इस खुशी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तथा असम के मुख्यमंत्री, वित्तमंत्री व नगर उन्नयन मंत्री को धन्यवाद प्रस्ताव भेजा गया। मालूम हो कि पहले चरण में कुल ठेका आधार पर नियुक्त 1653 कर्मचारियों को नगर उन्नयन विभाग के अंतर्गत सरकारी कर्मचारी के रूप में मान्यता दी गई है। मालूम हो कि राज्य के कुल 97 नगरपालिका में से 72 पालिका के कर्मीयों के लिए सरकार ने यह व्यवस्था की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें