गाय चोरी को लेकर तनावपूर्ण माहौल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गाय चोरी को लेकर तनावपूर्ण माहौल



अमित नागोरी


गोलाघाट। जोरहाट सीमावर्ती, गोलाघाट के बौकलाई में गाय चोरी की घटना को लेकर तनाव पूर्ण माहौल कि सृष्टि हुई।  एक गाय चोर के गिरोह ने 10 घंटों तक स्थानीय लोगों और पुलिस के नाक में दम कर दिया। जानकारी के अनुसार बोकलाई, काकोडोंगा अंचल में बहुत समय से गाय चोरी की घटना से लोग पहले से ही परेशान थे। इस दौरान रात्रि के 3 बजे के आस पास बोकलाई कुमार गाँव में कुछ हलचल होने से लोगो ने जदु सैकिया और सीमांत गोगोई को पकड़ा। स्थानीय लोगो के आरोप अनुसार उक्क्त चोर बोकलाई कुमार गाँव के गाय चोर गिरोह के मास्टर माइंड द्विजेन बोरा के घर आये थे, जहाँ बड़े ही सूझ बूझ से स्थानीय लोगो ने चोरों को पकड़ा। पर द्विजेन बोरा भागने में सफल हुआ। उक्क्त चोरों को गोलाघाट कमरबन्धा थाना लाया गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें