अमित नागोरी
गोलाघाट। तमिलनाडु के बेलूर में 24 फरवरी से आयोजित होने वाले 43 संख्यक सब जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले असम दल का चयन संपन्न हुआ । इस दौरान असम वॉलीबॉल संस्था के सचिव डॉ चेतना प्रसाद सैकिया ने दल हाल ही में घोषित किया। घोषित दल में संतोष ग्वाला, लाटू फुकन, हेम दैमारी, पुलक गोगोई, संजीव राय, मृणाल गोगोई, एम आलम, तुलतुल गोहाई, जीतू सैकिया, निरुपम तामूली, राजमनी डेका, और विनीत सैकिया के नाम शामिल है। दल के प्रशिक्षक दीप गोगोई और मैनेजर निरंजन हेंडिक है। दल 20 फरवरी को गुवाहाटी से रवाना होगी।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें