होजाई के छात्रा महाविद्यालय में मॉक ड्रिल एक्सरसाइज का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होजाई के छात्रा महाविद्यालय में मॉक ड्रिल एक्सरसाइज का आयोजन



निखिल कुमार मुदंडा


होजाई। होजाई जिला प्रशासन के बैनर तले और असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) व जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), होजाई के सहयोग से आज होजाई छात्रा महाविद्यालय में परिमाण (मेग्नीट्यूड) 7.4 के भूकंप पर एक मॉक अभ्यास किया गया। यह मॉक अभ्यास किसी भी समय विभिन्न आपदाओं व उनसे उत्पन्न होने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए आयोजित किया गया। यह अभ्यास मॉक एक्सरसाइज इंसिडेंस रिस्पांस सिस्टम के अनुसार किया गया था। वहीं अभ्यास के दौरान डिस्ट्रिक्ट इंसिडेंस रिस्पांस टीम को सक्रिय किया गया। उक्त अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त उपायुक्त श्री गौरी शंकर दास, एसीएस; संसाधन व्यक्ति डॉ कृपलज्योति मजूमदार, परियोजना अधिकारी, एएसडीएमए की निगरानी में आयोजित किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान अग्नि, स्वास्थ्य, एसडीआरएफ, पुलिस, 108 एम्बुलेंस, एपीआरओ और परिवहन जैसे विभिन्न हितधारकों ने भाग लिया। संपूर्ण अभ्यास एपीआरओ के वायरलेस सिस्टम के माध्यम से संचालित किया गया था और मोबाइल संचार का उपयोग पूरी तरह से वर्जित था। डॉ‌ कृपलज्योति मजुमदार, परियोजना अधिकारी, एएसडीएमए ने सभी हितधारकों, कॉलेज प्रशासन, स्वयंसेवकों, स्काउट एंड गाइड्स और अन्य प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी को काफी सराहा। इस अवसर पर गौरी शंकर दास ने कहा कि किसी भी आपदा से कैसे निपटना चाहिए इस मॉक ड्रिल अभ्यास के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।‌ उक्त जानकारी महकमा जनसंयोग अधिकारी नीना राय ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें