गुवाहाटी। असम शोणितपुर जिला में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप के चलते कहीं से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
सिस्मोलॉजी विभाग के अनुसार बुधवार की 05 बजकर 54 मिनट 46 सेकेंड पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र शोणितपुर जिला मुख्यालय से 17 किमी. पश्चिम उत्तर पश्चिम में जमीन के अंदर 10 किलोमीटर नीचे स्थित था। भूकंप का एपिक सेंटर 26.71 उत्तरी अक्षांश तथा 92.63 पूर्वी देशांत्तर पर स्थित था। (हि.स.)










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें