रंगिया: आचार संहिता का कठोर रूप से पालन करने का निर्देश - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया: आचार संहिता का कठोर रूप से पालन करने का निर्देश



अरुणा अग्रवाल

निर्वाचन क्षेत्र में 81 सहायक मतदान केंद्र स्थापित

विशेष लोगों के लिए की गई है पोस्टल बैलेट की व्यवस्था

रंगिया। आगामी 1 अप्रेल को असम में होने वाले दूसरे चरण के मतदान के अंतर्गत  56 न. कमलपुर और 57 न. रंगिया विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन के लिये रंगिया जिला निर्वाचन क्षेत्र में व्यापक प्रस्तुति चलाई जा रही है। इसके लिए गत दिनों रंगिया के महकमाधिपति तथा रंगिया निर्वाचन जिला अधिकारी स्वप्नील पाल (आई ए एस) द्वारा पत्रकार सम्मेलन के माध्यम से बताया गया कि रंगिया और कमलपुर विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन स्वच्छ और शांतिपूर्ण तरीके से संचालित कराने के लिए दोनों विधानसभा क्षेत्रों के सरकारी कार्यालयों, भवनों और सार्वजनिक स्थानों से सभी राजनीतिक दलों के बैनर, पोस्टर, होल्डिंग इत्यादि को हटाया जा चुका है। रंगिया निर्वाचन जिला क्षेत्र में मूल मतदान केन्द्रों की संख्या 448 है। भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कुछ मतदान केंद्र में मतदाताओं की संख्या एक हजार से अधिक होने के कारण रंगिया विधानसभा के अंतर्गत 51 और कमलपुर विधानसभा के अंतर्गत 30 नये सहायक मतदान केंद्र स्थापित किये गये है। इस अनुसार रंगिया और कमलपुर क्षेत्र में क्रमशः 277 और 252 हो गई है। दूसरी ओर इसबार भारतीय निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन प्रक्रिया में नियोजित कर्मचारियों के अलावा अन्य तीन प्रकार के लोगों के लिए पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की है। इसमें दिव्यागों, 80 वर्ष से अधीक उम्र के बुजुर्गों सहित कोविड के लिए अलग रह रहे लोगों के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा प्रदान की जा रही है। पोस्टल बैलेट की प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए नये दिशा निर्देश जारी किए गए है। पोस्टल बैलेट सेवा को चुनने के लिए जरूरी फॉर्म को ऐसे सभी मतदाताओं के आवास पर पहुँचाया गया है। बूथ स्तर के अधिकारी (बीएलओ) द्वारा उनके मतदान केंद्र के तहत आने वाले ऐसे सभी सभी व्यक्तियों के आवास पर पहुँचाया गया है। भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा आचार संहिता का कठोर रूप से पालन करने का निर्देश दिया गया है। जिसके तहत पार्थियों और उनके समर्थकों इसके नियमों का पालन करना अनिवार्य है।  इसके लिए आयोग द्वारा साधारण पर्यवेक्षक, पुलिस पर्यवेक्षक और व्यय पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। पर्यवेक्षकों द्वारा कठोर दृष्टि रखी जा रही है। आचार संहिता के उलंघन करने के विषय मे जनता अपनी शिकायत सी विजिल नामक मोबाईल एप के माध्यम से निर्वाचन आयोग को भेज सकती है। इसके अलावा अपनी शिकायत टॉल फ्री नम्बर 1950 के माध्यम से भी दाखिल करवा सकती है। जनता अपनी शिकायत भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त साधारण पर्यवेक्षक आई ए एस अधिकारी क्रांथी कुमार पति को उनके सम्पर्क नं 8822146718, पुलिस पर्यवेक्षक आई पी एस अधिकारी शैलेश कुमार यादव को उनके सम्पर्क नं 9864187749 और व्यय पर्यवेक्षक आई आर एस अधिकारी वैशाली मल्होत्रा को उनके सम्पर्क नं 6001168039 पर निर्धारित समय पर सम्पर्क कर सकते है। इसके अलावा निर्वाचन जिला में कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर 03621- 242194 शुरू किया गया है जोकि 24 घण्टे सक्रिय है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें