होजाई से निखिल कुमार मुंदड़ा की रिपोर्ट
होजाई। कांग्रेस के पूर्व कद्दावर नेता डॉ अधेंदु कुमार दे ने आज आखिरकार भाजपा का दामन थाम ही लिया। कई दिनों से डॉ अधेंदु कुमार दे के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल होने की चर्चा चल रही थी। परंतु हाल ही में राइज प्लस से हुए एक साक्षात्कार में डॉ दे ने इन अफवाहों को नकार दिया था। उन्होंने कहा था भविष्य में कुछ भी हो सकता है और आज उन्होंने सामूहिक रूप से सारे कयासों पर विराम लगाते हुऐ अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व असम प्रदेश के प्रभारी बैजयंत जय पांडा, भाजपा के सांसद भुवनेश्वर कलिता, होजाई जिला भाजपा अध्यक्ष अनूप कुमार देव, भाजपा के होजाई विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार रामकृष्ण घोष सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। डॉ अधेंदु कुमार दे व उनके समर्थकों का गर्मजोशी के साथ भारतीय जनता पार्टी में स्वागत किया गया। इस दौरान अपने संबोधन में डॉ अधेंदु कुमार दे ने कहा आज की कांग्रेस में पहले वाली बात नहीं है। आज कांग्रेस अनैतिकता, शिष्टाचार की कमी से त्रस्त है और ठोस नेतृत्व की कमी से जूझ रही है। यही वजह है कि मुझे कांग्रेस से इस्तीफा देना पड़ा और आज में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में सिर्फ होजाई वासियों के लिए योगदान करने जा रहा हूं। डॉ दे ने कहा होजाई वासियों के हितों की रक्षा के लिए मुझे जो भी उचित कदम उठाना चाहिए में उठा रहा हूं और उसी का यह आज एक उदाहरण है। उन्होंने कहा आज कांग्रेसी और एआईयूडीएफ का गठबंधन अपवित्र गठबंधन है। जो असम के लिए बहुत खतरनाक सिद्ध होगा। वही उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार रामकृष्ण घोष की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा रामकृष्ण घोष भारी मतों से विजय हो कर, होजाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक के रूप में चुने जाएंगे। उन्होंने अपने समर्थकों से विनम्र निवेदन किया कि हमारे पास समय की कमी है हमें अभी से ही रामकृष्ण घोष के समर्थन में कार्य करना आरंभ कर देना चाहिए जिससे उनकी ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित हो सके। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए बैजयंत जय पांडा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश व पूर्वोत्तर में तेजी के साथ प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि मोदी जी असम व पूर्वोत्तर का 45 बार से भी ज्यादा दौरा कर चुके हैं जोकि साफ-साफ संकेत देता है कि यहां तेजी के साथ प्रगति हो रही है। पांडा ने कहा भारतीय संस्कृति व समृद्धि रक्षा सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की सरकारें ही कर सकती है। पांडा ने आगे कहा मुझे बेहद ही खुशी है कि भारत के हर जागरूक नागरिक भारतीय जनता पार्टी की तरफ आकर्षित होकर आ रहे हैं और इसी कड़ी में आज कद्दावर नेता डॉ अधेंदु कुमार दे अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी उनका तहे दिल से स्वागत करती है। वही सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के उम्मीदवार रामकृष्ण घोष ने कहा आज का दिन ऐतिहासिक है कि डॉ अधेंदु कुमार दे भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा डॉ दे के मार्गदर्शन में होजाई जिला भाजपा और तेजी के साथ जनहित के कार्य कर पाएगी।
उल्लेखयोग्य है, डॉ अधेंदु कुमार दे का राजनीतिक सफर तीन दशक से भी ज्यादा पुराना है। उन्होंने इस सफर की शुरुआत सन् 1985 से यूनाइटेड माइनॉरिटी फ्रंट के बैनर तले से किया और उसी साल लामडिंग विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ वहां के विधायक चुनकर आए। इसके पश्चात सन् 1991 में उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में योगदान किया और होजाई विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनकर आए, इसके बाद 1996, 2001 और 2011 में होजाई विधानसभा क्षेत्र में चुनाव जीतकर विधायक बने। डॉ अधेंदु कुमार दे ने इस दौरान तीन बार मंत्री पद संभाला। सर्वप्रथम फूड एंड सिविल सप्लाई मंत्री रहे, इसके पश्चात कृषि मंत्री और आखिर में इरिगेशन एंड सॉइल कंजर्वेशन मंत्रालय संभाला। वही आज डॉ अधेंदु कुमार दे साथ-साथ उनके पुत्र अनिरुद्ध दे, कद्दावर कार्यकर्ता विजय चक्रवर्ती हजारों समर्थकों ने भाजपा का दामन थामा। भाजपा में शामिल होते हैं उनके चेहरे में अलग ही रौनक छा गई।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें