लियो क्लब आफ डिमापुर और लियो क्लब आफ नगांव सिटी के तत्ववधान में अल्फाज नामक 'ओपन माइक प्रतिस्पर्धा' का आयोजन किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लियो क्लब आफ डिमापुर और लियो क्लब आफ नगांव सिटी के तत्ववधान में अल्फाज नामक 'ओपन माइक प्रतिस्पर्धा' का आयोजन किया



पूजा माहेश्वरी


नगांव। कला और हुनर को बढ़ावा देना ही एक सशक्त संस्था का काम होता है  और  लियो क्लब इसी के लिया जाना भी जाता हैं। समाज हित कार्य लियो क्लब हमेसा से करते आ रहा हैं। युवाओं के हुनर को उजागर करने के लिए इस बार ओपन माइक प्रतिस्पर्धा "अल्फाज" नामक कार्यक्रम का आयोजन गत दिनों किया गया। युवाओं में व्यक्ति विकास के लिए उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


लियो क्लब आफ नगांव और लियो क्लब आफ डिमापुर ने ओपन माइक प्रतिस्पर्धा का आयोजन लायन सर्विस सेंटर, नगांव में आयोजित किया। इस कार्यक्रम में कुल 19 कलाकर ने विभिन्न वर्ग जैसे की सिंगर, रैपर,बीट्बाक्सर इत्यादि शामिल हैं आयोजित की। हर कलाकर को सर्टिफ़िकेट भी दिया गया। इस प्रतिस्पर्धा में लियो के मेम्बर्स - लियो रिशभ सेठिया, लियो सार्थक काला, लियो मयंक नाहटा, लियो गौरव तोदी ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में लियो के जिला अध्यक्ष आफ लियो जिला 322D लियो ऋषभ दादलिका और साथ में लियो जिला कोषाध्यक्ष लियो प्रणय पोद्दर भी उपस्थित थे। कार्यक्रम को आयोजित लियो अभिषेक अटल और लियो मयंक नाहटा ने लियो विशाल पाटनी और लियो श्रेयांश पोद्दर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। दर्शक को की संख्या भी काफी रही।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें