भाजपा में शामिल हुए रामायण के ‘राम’ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

भाजपा में शामिल हुए रामायण के ‘राम’



नई दिल्ली। लोकप्रिय धारावाहिक रामायण में भगवान श्रीराम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। वह पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे।


भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री देबाश्री चौधरी और महासचिव अरुण सिंह ने गोविल को सदस्यता की पर्ची और अंगवस्त्र देकर उन्हें पार्टी में शामिल कराया। इस अवसर पर चौधरी ने कहा कि गोविल के भाजपा में आने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। वहीं, भाजपा महासचिव ने कहा कि गोविल की लोकप्रियता घर-घर में है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा की नीति और रीति से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की है। गोविल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पार्टी उन्हें जो दायित्व देगी उसे वह निभाएंगे। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें