गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने गुरुवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के चलते 15 स्थानीय नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।
प्रदेश भाजपा की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवार व पार्टी के निर्णय के विरूद्ध निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने के कार्यों में लिप्त पाए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने तत्काल कदम उठाते हुए 15 उम्मीदवारों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अगले छह वर्षों के लिए निलंबित कर दिया।
निलंबित किये गये नेताओं में मुख्य रूप से सिलचर से दिलीप कुमार पाल, नाउबेचा से गजेंद्र सिंह, चाबुवा से प्रियंका नेउग, दुमदुमा से लक्षेश्वर मोरान, ढेकियाजुली से तरुण साहू, लखीपुर से थोबा सिंह, सोनाई से आशीष हलदार, हैलाकांदी से क्षितिश रंजन पाल, काटलीचेरा से राम कुमार नुनिया, हैलाकांदी से मनोज मोहन देव, बैठालांग्सू से सीमा इंग्तीपी, बरछोला से हेमंत अधिकारी, दुमदुमा देवजीत मोरान, दुमदुमा से राजेश किसान और डिफू से दिलीप बे शामिल हैं। (हि.स.)








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें