डॉ हिमंत का दावा, भाजपा नेतृत्व गठबंधन को पहले चरण में मिलेंगी 42 सीटें - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

डॉ हिमंत का दावा, भाजपा नेतृत्व गठबंधन को पहले चरण में मिलेंगी 42 सीटें



गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार गुरुवार को समाप्त होते ही नेडा के संयोजक और असम के वित्त आदि मामलों के मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा ने दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को पहले चरण की कुल 47 में से 42 सीटें मिलेंगी। ऊपरी और मध्य असम की 47 सीटों पर 27 मार्च को पहले चरण में मतदान होगा।


उन्होंने कहा, "लखीमपुर लोकसभा सीट के अंतर्गत एक सीट को छोड़कर सभी सीटें मिलेंगी। तेजपुर और डिब्रूगढ़ लोकसभा के विधानसभा क्षेत्र के तहत सभी सीटें हम जीतेंगे। जोरहाट में भी हमारी सभी सीटों पर जीत होगी। उन्होंने कहाकि मुझे लगता है कि हो सकता है कि हमें कलियाबर की 4 सीटें न मिलें। इसलिए हमें कुल 42 सीटों पर जीत मिलेंगी।"


इस बीच असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष रिपन बोरा ने दावा किया कि उनकी पार्टी पहले चरण में 30 से अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने कहाकि पिछली बार इन 47 सीटों पर भाजपा का दबदबा था। लेकिन इस बार इसका उल्टा होगा। भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा और हम सबसे ज्यादा सीटें जीतेंगे। बोरा ने कहाकि हम 30 प्लस सीटें जीत सकते हैं।


2016 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की 60, अगप की 14, बीपीएफ की 12, कांग्रेस की 26, एआईयूडीएफ की 13 व 01 निर्दलीय सीटें थीं। जिन 47 सीटों पर 27 मार्च को मतदान होने जा रहा है, उसमें से 2016 में भाजपा ने 28, अगप ने 04, कांग्रेस ने 04, एआईयूडीएफ ने 01 व एक निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई थी।


पहले चरण के प्रचार के अंतिम दिन मंत्री हिमत विश्वर्मा ने कई चुनावी रैलियों को संबोधित किया, जिसमें भारी भीड़ देखी गयी। डॉ विश्वशर्मा ने गुरुवार को बटद्रवा, बिश्वनाथ चाराली, सरूपाथर, बोकाखात, देरागांव, मार्घेरिटा और सदिया में चुनाव प्रचार किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें