अमित नागोरी
गोलाघाट। गुरु भक्त मंडल, श्री श्याम परिवार, श्याम सखी मंडल एवम श्री श्याम मित्र मंडल गोलाघाट के सयुंक्त सौजन्य से प्रत्येक वर्ष की भांति सत्यगुरु दीप आश्रम में तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत श्री श्याम महोत्सव का आयोजन आज से शुरू हुवा। इस मौके पर 25 मार्च को सायं के वक्त बेगनाखोवा के बालाजी बाबोसा मंदिर से एक शोभायात्रा निकली जिसमे श्याम भक्तों ने हिस्सा लिया और खाटू श्याम जी के नारे लगाए। शोभायात्रा नगर परिभर्मन कर श्री सत्य गुरु दीप आश्रम पहुंची। पश्चात महिलाओं द्वारा कीर्तन किया गया जिसमे स्थानीय महिला भक्तों ने भाग लिया। रात्रि के वक्त श्री श्याम बाबा की ज्योत, भजन, चंग के धमाल पर श्याम प्रभु को रिझाया गया।












कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें