धुबड़ी में भाजपा के चुनावी प्रचार वाले वाहन पर हमला - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

धुबड़ी में भाजपा के चुनावी प्रचार वाले वाहन पर हमला



रविन्द्र तोदी

भाजपा ने लगाया एआईयुडीएफ प्रत्याशी नजरुल पर हार के डर से हिंसा का सहारा लेने का आरोप

धुबड़ी। धुबड़ी में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के एक वाहन पर एआईयूडीएफ विधायक व प्रत्याशी नजरुल हक के उकसावे पर समर्थकों द्वारा हमला किए जाने व भाजपा कर्मी से मारपीट का मामला प्रकाश में आया है।धुबड़ी भाजपा ने एआईयूडीएफ नेता नजरुल हक पर हार के डर से हिंसा का सहारा लेकर चुनाव प्रचार में बाधा पहुंचाने का गंभीर आरोप लगाया है। तथा धुबड़ी सदर थाने में मामला संख्या 456/2021 के तहत आज नजरुल हक के खिलाफ एक मामला भी दर्ज करवाया है।जिसे लेकर चुनावी माहौल पूरी तरह गरमाया हुआ है। भाजपा के जिला सचिव भागिरथ ओझा ने बताया कि धुबड़ी विधानसभा क्षेत्र के आदाबाड़ी इलाके में नजरुल की ही पार्टी एआईयूडीएफ के पूर्व विधायक जाहानुद्दीन के साथ भाजपा ने वहां एक सभा की। तथा चुनाव प्रचार अभियान के पश्चात बिती संध्या शहर की ओर लोटते वक्त भाजपा के टाटा सुमो नंबर (एएस 17 ए 8455) वाहन को बीच रास्ते में ही नजरुल के भड़काने पर सैकड़ों की संख्या में एआईयूडीएफ समर्थकों ने घेर कर रोक दिया। तथा स्पिकर बंद करने को कहने के साथ ही वाहन में तोड़फोड़ शुरू कर दी। तथा वाहन में मौजूद भाजपा कर्मीयों के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। हालांकि भाजपा समर्थक जैसे तैसे वहां से निकलने में सक्षम हुए। भाजपा नेता भागिरथ ने बताया कि उस वक्त मुख्य सड़क से कुछ ही दूर नजरुल हक सभा कर रहे थे। तथा साफतौर पर उनके उकसावे पर ही एआईयूडीएफ कर्मीयों ने इस हिंसा की वारदात को अंजाम दिया। भाजपा ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें