साध्वी संगीत श्री जी की शिलौंग में चार दिवसीय यात्रा का शुभारंभ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

साध्वी संगीत श्री जी की शिलौंग में चार दिवसीय यात्रा का शुभारंभ



सुशील दाधीच


शिलौंग। जहां पर संतों का सानिध्य होता है वहां पर भक्तो का तांता लग जाता है इस श्रखंला में गुरुवार को पद यात्रा करतें हुए साध्वी संगीत श्री जी, शांतिप्रभा जी, कमल विभाजी, मुदित श्रीजी का शिलौंग में आगमन हुआ। इनके आगमन से संपुर्ण श्रावक समाज में उत्साहित वातावरण माहौल रहा। इनके आगमन अवसर पर सामाज के काफी पुरुष, बच्चे, महिलाएं सभा में उपस्थित हुए। शिलौंग में तेजकरण लालचंद सेठिया के निवास स्थान पर महिला मंडल के द्वारा भव्य मंगलाचरण किया गया। इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष प्रदीप लुणिया ने अपने मधुर विचार प्रस्तुत किए। वहीं महिला मंडल की मंत्री सुनीता सुराणा ने भी अपने विचारों का व्याख्यान दिया। कार्यक्रम का संचालन विमल सुराणा ने किया। जानकारी के अनुसार कई इलाकों की पदयात्रा भर्मण करतें हुए इनका शिलौंग में आगमन हुआ। रास्ते भर की सेवा सहयोग में लुणिया, सुराणा, दुधोडिया, सेठिया, बोथरा परिवार का काफी महत्व योगदान रहा। वहीं जैन विश्व भारती के अध्यक्ष मनोज लुणिया की सेवा का भी काफी उल्लेख किया गया। साध्वी श्री जी अपनी सहयोगी यो के साथ पल्टन बजार के केजी सेठिया के निवास स्थान पर प्रवासित हुए  कल शुक्रवार को प्रात कालीन का प्रवचन समय 9:30 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। रात्रि कालीन 8 बजे से 9 बजे तक सेठिया भवन पर ही होगा दिनांक 27 मार्च को सुबह पदयात्रा करते हुए पारसमल बोथरा के निवास स्थान पर दो दिवसीय कार्यक्रम रहेगा उपरोक्त जानकारी देते हुए रतन लाल सेठिया ने बताया की संतों का आगमन भाग्यशाली स्थानो पर ही होता है। इस अवसर पर सभी समाज बंधुओं को पहुंचकर आशिर्वाद लेने की अपील की एवं इस गंगा मे डुबकी लगाने वाले सभी समाज बंधुओं को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें