भाजपा ने असम को बनाया आतंकवाद मुक्त: सोनोवाल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

भाजपा ने असम को बनाया आतंकवाद मुक्त: सोनोवाल



बिश्वनाथ। शोणितपुर जिला में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार अभियान में हिस्सा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाला ने गुरुवार को कहा कि भाजपा नेतृत्वाधीन गठबंधन सरकार ने असम को आतंकवाद मुक्त बनाया है।


उन्होंने कहा कि उत्तरी असम आतंकवाद की आग में झुलस रहा था। लेकिन, भाजपा सरकार के आने के बाद आतंकवाद की समस्या का समाधान किया गया। जनता भ्रष्टाचार मुक्त राज्य व समाज शांति चाहता है। हमारी सरकार ने असम को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया है। इस सरकार ने सभी का समान तरीके से विकास किया है। यह पहली बार है कि मैं ऐसा करने में सक्षम हुआ हूं।


मुख्यमंत्री ने दोहराया कि हमने सभी त्योहार मनाए हैं। ताकि, असम के लोगों को सभी त्योहारों के बारे में पता चले। चुकाफा के आदर्शों से प्रेरित होकर हमने सभी को एक साथ लाने की कोशिश की है। जब हम बुरे काम करते हैं तो लोगों से डरते हैं लेकिन हमने अच्छे काम किए हैं इसीलिए हमारे पास जनता के पास आने की हिम्मत है। आज मैं जनता से सीधे बात कर सकता हूं।


उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के कारण आज मेधावी युवाओं को बिना किसी सिफारिस के नौकरी मिल रही है। मुख्यमंत्री के रूप में मेरा पहला कार्यकाल और मेरे पहले कार्यकाल में कुछ कमियां हो सकती हैं, लेकिन हमने जो वादा किया उसे पूरा किया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक तौर पर प्रमोद बरठाकुर का पहला कार्यकाल काफी शानदार रहा है। उन्होंने एक बार फिर से बरठाकुर को आशीर्वाद देने की जनता से गुहार लगाई। ताकि, वे विकास की यात्रा जारी रख सकें। मुख्यमंत्री ने लोगों से भाजपा उम्मीदवार प्रमोद बरठाकुर को 50 हजार से अधिक वोटों से जीताने का आह्वान किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें