गुवाहाटी। पूर्व गुवाहाटी विधानसभा क्षेत्र से सिद्धार्थ भट्टाचार्य ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरा। इससे पहले उलूबाड़ी स्थित अपने निवास से विशाल शोभायात्रा के साथ उन्होंने अपनी यात्रा प्रारंभ की। इस अवसर पर असम के वित्त व स्वास्थ्य मंत्री हिमंत विश्व शर्मा विशेष रुप से उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं के जोश की सराहना करते हुए उन्हें भाजपा का परचम लहराने का आह्वान किया। अपनी विशाल काफिले के साथ श्री भट्टाचार्य उलूबाड़ी से नेहरू स्टेडियम, गुवाहाटी क्लब, दिघलीपूखुरी होते हुए पान बाजार स्थित कामरूप मेट्रो के उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। उनके साथ राज्यसभा सांसद भुवनेश्वर कलिता और सांसद क्वीन ओझा भी थी। अपना नामांकन भरने के पश्चात संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि असम में हिंदी भाषा और असमिया भाषा के बीच कोई भेदभाव नहीं रखा जा रहा है। हम सभी जाति समुदाय को एक ही नजर से देखते हैं । जो समस्या असमिया लोगों की है वही समस्या हिंदी भाषी लोगों की भी है। हम सभी की समस्याओं को समाधान करने में विश्वास रखते हैं। हमारी पार्टी असमिया या हिंदी भाषियों में कोई भेदभाव नहीं रखती है। भगवा रंग में रंगी उनकी शोभा यात्रा में जय श्रीराम के नारे भी बीच-बीच में सुनाई पड रहे थे। नामांकन भरने के पश्चात अपने निवास स्थान पर बूथ कार्यकर्ताओं के साथ में एक सभा आयोजित कर उन्हें प्रचार कार्य में लगने का आह्वान श्री भट्टाचार्य ने किया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें