अनोज कुमार प्रजापति
धेमाजी। 113 नम्बर धेमाजी विधानसभा क्षेत्र में 18 साल से 30 साल के युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से एक अनोखा तरीका अपनाया हैं गया। जिससे उन्हें एक दिन के लिए धेमाजी जिला मे अतिरिक्त आयुक्त बनने का मौका मिलेगा। यहाँ 27 मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव में 18 साल से 30 साल के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा गया है कि मतदान के बाद निर्दिष्ट अंगुलि पर लगाई गयी स्याही की दिखा कर सेल्फी लेने के बाद उसे फेसबुक पेज पर डिप्टी कमिश्नर, धेमाजी की टैग करना होगा। जिसके बाद लाटरी के जरीये एक भाग्यशाली मतदाता को एक दिन के लिये धेमाजी जिला में अतिरिक्त आयुक्त बनने का मौका मिलेगा।इस आशय की जानकारी जिला चुनाव अधिकारी डाः जीवन बी की तरफ से दी गई है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें