प्रियंका नाहटा बनी पूर्वोत्तर की पहली महिला जिनको अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच में लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चयनित किया गया है।
गुवाहाटी। ओडिशा राज्य के भगवान श्री जगन्नाथ धाम पुरी में आयोजित अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अधिवेशन "अभ्युदय" में नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल लखोटिया ने कोकराझार निवासी तथा कोकराझार जागृति शाखा की संस्थापक अध्यक्ष प्रियंका नाहटा को आगामी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सत्र 2021-23 में शामिल किया है। राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान सत्र 2020-2021 के लिए प्रियंका नाहटा को सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय संयोजक के रूप में वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने पुरस्कृत किया है। श्रीमती नाहटा अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की मैट्रिमोनी एवं समाज सुधार की राष्ट्रीय संयोजक के रूप में कार्य कर रही है। अपने कार्य से श्रीमती नाहटा ने न केवल कोकराझार बल्कि पूरे पूर्वोत्तर का मान बढ़ाया है। मंच के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल लखोटिया के नेतृत्व में श्रीमती नाहटा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के रूप में शपथ ग्रहण करवाया गया है जिनका कार्यकाल 1 अप्रैल 2021 से प्रारंभ होगा।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें