निखिल कुमार मुंदड़ा
होजाई। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर होजाई जिला में स्वच्छ, निरपेक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने हेतु जिला उपायुक्त डॉ . सदनेक सिंह ने एक निर्देश के जरिए आगामी 30 मार्च के संध्या 6 बजे से 1 अप्रैल के संध्या 6 बजे तक और 2 मई को मतगणना होने तक पूरे होजाई जिला में ड्राई डे घोषित किया है। उक्त समय के भीतर किसी को शराब पीना व शराब किसी भी स्थान पर स्टॉक रखने के लिए संपूर्ण रूप से मना किया गया है। यदि किसी को शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर मिलने से आबकारी कानून की धारा 135 (सी) के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी होजाई जिला प्रशासन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी है।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें