रविन्द्र तोदी
धुबड़ी। धुबड़ी में भी श्याम फाल्गुन महोत्सव पर भव्य स्तर पर रंगारंग समारोह का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी शहर के समाजसेवी तथा धुबड़ी ब्राम्हण समाज के कोषाध्यक्ष मुरारीलाल शर्मा के आवासीय परिसर में होली के रंग बाबा श्याम के संग "एक शाम खाटू वाले के नाम" महोत्सव का आयोजन किया गया।24 वे श्याम महोत्सव पर अखंड ज्योत,बाबा का अलौकिक श्रृंगार,छप्पन भोग व अन्य विविध कार्यक्रमों के साथ रात्री जागरण का आयोजन किया गया। मालूम हो कि समाजकर्मी मुरारीलाल शर्मा बिते 24 सालों से निरंतर बिना किसी रुकावट के सामाजिक स्तर पर फाल्गुन में श्याम महोत्सव का आयोजन करते आ रहे हैं। महोत्सव के दौरान बाबा का भव्य दरबार सजाया गया। जहां रंग बिरंगे फूलों एवं इत्र के साथ श्री श्याम बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया गया। तथा देर रात व अगले दिन तक बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने वाले भक्तों का तांता लगा रहा। भजन संध्या में भजन गायक तेजकरण पारिक, बिकाश पारिक,अमित जैन व राहुल शर्मा ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। इस बीच पारंपरिक चंग की टोली ने भी अपनी विशेष प्रस्तुति दी। तथा होली के पारंपरिक रसीक गीतों से पूरे वातावरण को रंगारंग कर दिया।देर रात तक भक्ति रस की अविरल धारा बहती रही।आयोजक गोपाल शर्मा व विकास शर्मा ने बताया कि फाल्गुनी महोत्सव पर आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में श्याम भक्त श्रृद्धालु शामिल हुए। महिला पुरुष बच्चों सभी वर्ग के लोगों में खासा उत्साह रहा। महोत्सव का शुभारंभ मुख्य यजमान मुरारीलाल शर्मा द्वारा द्वीप व अखंड ज्योत प्रज्वलन के साथ हुआ। मध्यरात्रि महोत्सव का समापन फूलों की होली के बाद श्याम प्रभु की महाआरती के साथ हुआ।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें