ओम प्रकाश तिवारी व राजेश राठी
शाम 6.31 बजे होगा होलिका दहन
लखीमपुर। लखीमपुर में होली उत्सव मनाने की सरगर्मी चुनावी माहौल के साथ चारों तरफ छाई हुई है। कल होलिका दहन है कल होलिका दहन शाम 6:31 के शुभ मुहूर्त में श्री नीलकंठेश्वर( शिव ) मंदिर के प्रांगण में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया जाएगा। होलिका दहन के लिए सभी समाज बंधु सायं 5:30 बजे श्री श्री सीताराम ठाकुरबाड़ी से श्रीनीलकंठेश्वर( शिव) मंदिर प्रांगण के लिए चंग की थाप पर झूमते हुए प्रस्थान करेंगे। उल्लेखनीय है कि कल होलिका दहन के पश्चात होली उत्सव भी शहर के मध्य स्थित वासुदेव कल्याण ट्रस्ट भवन में मनाया जाएगा जिसमें आमंत्रित कलाकार सोनू जोशी एवं समूह द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा। इन आमंत्रित कलाकारों में बीकानेर के जय कावला, सुजानगढ़ के नवरत्न पारीक, नोखा के सोनू जोशी तथा जोधपुर के जगदीश प्रजापति उल्लेखनीय हैं। विशेष उल्लेखनीय यह है कि कुछ दिन पूर्व भी लखीमपुर भोजपुरी युवा मंच तथा छठ पूजा समिति के संयुक्त तत्वाधान में शहर के खेल माटी स्थित छठ पूजा घाट प्रांगण में होली महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें बिहार के बिहार के पटना से आए आमंत्रित कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की ऐसी समा बिखेरी की उपस्थित लोग होली के थाप पर झूमते दिखाई दिए।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें