फैंसी बाजारः तीसरे तल्ले पर प्लास्टिक के गोडाउन में लगी आग - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

फैंसी बाजारः तीसरे तल्ले पर प्लास्टिक के गोडाउन में लगी आग


गुवाहाटी। राजधानी के फैंसी बाजार के एचबी रोड स्थित सूरज मार्केट के तीसरे तल्ले पर प्लास्टिक के सामानों के गोडाउन में शुक्रवार को 06 से 06.30 बजे के बीच आग लग गई जिसके चलते फैंसी बाजार में अफरा-तफरी मच गई।


गोडाउन के मालिक का नाम सौरभ केजरीवाल बताये गये हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 06.30 बजे के आसपास छत पर अचानक आग की लपटें दिखाई देने लगी। स्थानीय लोगों की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंच गयी। कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया है। दमकल की 05 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। हादसे में हुए नुकसान का अभी तक पता नहीं चल सका है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया गया है। 


ज्ञात हो कि फैंसी बाजार में पहले भी कई बार आग लग चुकी है। फैंसी बाजार को पूर्वोत्तर की व्यावसायिक राजधानी के रूप में जाना जाता है। यहां अब तक जितने भी आग से संबंधित हादसे हुए हैं, उसमें काफी नुकसान हुआ है। संयोग से शुक्रवार को समय रहते आग पर काबू पाया लिया गया अन्यथा हालात बेकाबू हो सकते थे। पुलिस इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें