रंगिया: निर्वाचन जिला अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की एक विशेष बैठक - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया: निर्वाचन जिला अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की एक विशेष बैठक



अरुणा अग्रवाल


रंगिया। भारतीय निर्वाचन आयोग द्धारा असम में आगामी विधानसभा चुनाव की घोषणा के पश्चात प्रशासन अपने कर्तव्य पालन में जुट गया है। रंगिया निर्वाचन जिला क्षेत्र में आगामी 1 मार्च को इसके अंतर्गत 56 नं कमलपुर और 57 नं रंगिया विधानसभा सीटों के लिये मतदान कराया जायेगा इसके लिए प्रशासन सक्रिय रूप से अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। क्षेत्र में चुनाव सुचारू और शांतिपूर्ण वातावरण में स्वच्छता के साथ सम्पन्न कराने के लिए रंगिया निर्वाचन जिला भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में रंगिया के महकमाधिपति तथा जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्नील पाल (भा. प्र. सेवा) ने गत बुधवार को क्षेत्र के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक विशेष बैठक की । रंगिया के महकमाधिपति कार्यालय के सभागार में आयोजित इस बैठक में क्षेत्र निर्वाचन के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त साधारण पर्यवेक्षक आई. ए. एस. अधिकारी क्रांथी कुमार पति, पुलिस पर्यवेक्षक आई. पी. एस. अधिकारी शैलेश कुमार यादव, व्यय पर्यवेक्षक आई. आर. एस. अधिकारी वैशाली मल्होत्रा सहित कमलपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के आर. ओ. तथा रंगिया के चक्राधिकारी चंदन बोरगोहाई, रंगिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की ए. आर. ओ  व कमलपुर की चक्राधिकारी जेनिफर यासमीन तथा रंगिया महकमा के जनसंपर्क अधिकारी हेमंत शर्मा और  राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि  भी उपस्थित थे। इस मौके पर निर्वाचन जिला अधिकारी स्वप्नील पाल ने क्षेत्र के दोनों विधानसभा में स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने सभी दलों से स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए क्षेत्र में लागू हुई आदर्श आचार संहिता के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि आचार संहिता का उल्लंघन न हो। उन्होंने जानकारी दी कि राजनीतिक दलों अथवा प्रत्याशियों द्वारा निर्वाचन से सम्बंधित सभी क्रियाकलापों की पूर्व अनुमति अवश्य ली जानी चाहिए। साथ ही अवगत कराया कि क्षेत्र में आगामी निर्वाचन के लिये भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पुलिस पर्यवेक्षक आई. पी. एस. अधिकारी शैलेश कुमार यादव सम्पर्क नं 9864187749, साधारण पर्यवेक्षक आई. ए. एस. अधिकारी क्रांथी कुमार पति सम्पर्क नं 8822146718, व्यय पर्यवेक्षक आई. आर. एस. अधिकारी वैशाली मल्होत्रा सम्पर्क नं 6001168039। उपलब्ध हैं। जिन्हें आम जनता या कोई भी पार्टी चुनाव के दौरान  आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर  सम्बंधित विषय के बारे में अपनी शिकायत दे सकते है। इसके अलावा उन्हें निर्धारित किये गए समय पर सम्पर्क कर सकते है। इसके साथ ही निर्वाचन जिला अधिकारी ने ज्ञात कराया गया कि जनता, राजनीतिक दल एवं मीडिया के सदस्य चुनावी आचरण विधि उलंघन की शिकायत कंट्रोल रूम नंबर 03621-242194 अथवा टॉल फ्री नं 1950 जो 24 घन्टे सक्रिय है, पर दर्ज करवा सकते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें