मारवाड़ी समेल्लन के साधरण सभा मे नई समिति के अध्यक्ष , सचिव और कोषाध्यक्ष घोषित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी समेल्लन के साधरण सभा मे नई समिति के अध्यक्ष , सचिव और कोषाध्यक्ष घोषित



अमित नागोरी


गोलाघाट। बीते कल गोलाघाट के स्थानीय माहेश्वरी भवन प्रांगण में मारवाड़ी समेल्लन की एक साधरण सभा बुलाई गई। उक्क्त सभा मे वर्ष 2021-23 हेतु अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के नाम घोषित किये गए। इस मौके पर एक सभा का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष प्रदीप नाउका ने की। इस मौके मौन प्रार्थना के पश्चात श्री नाउका ने सभी का स्वागत किया और आगामी होली की शुभकामनाएं दी और बताया कि आज के सभा मे आगामी सत्र हेतु नई समिति का गठन किया जाना है। 


इस दौरान सचिव राममनोहर बिन्नानी ने बताया कि अपने 4.5 वर्ष के लंबे कार्यकाल में मारवाड़ी समेल्लन गोलाघाट ने स्वास्थ्य, शिक्षा, समाजिक कार्य के साथ बाढ़ के समय मे पीड़ितों की मदद से लेकर लोक डाउन में खाद्य सामग्री-दवाई और अन्यान्य सहायता वितरण के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम से लेकर होली-दिवाली के अलावा राष्ट्रीय दिवसों पर क़ई कार्य किये। छोटी बड़ी घटनाओं में गोलाघाट मारवाड़ी समेल्लन ने आवाज उठाई, इसके अलावा बृहत्तर असमीया समाज के विभिन्न कार्यक्रमो में शिरकत और शायद यही वजह रही कि प्रदीप नाउका के नेतृत्व में मारवाड़ी समेल्लन के अधिवेशन में सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष, सर्वश्रेष्ठ सचिव और सर्वश्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार भी मिला। इस दौरान कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने आय व्यय का ब्यौरा दिया और उनके कोषाध्यक्ष के रूप में 8 वर्ष के लंबे अंतराल के सफलतापूर्वक सम्पन्न की सराहना की गयी। 


इस दौरान समाज के विभिन्न बुद्धिजीवियों में मोतीलाल अग्रवाल, डॉ नरेंद्र कुमार जैन, छगनलाल चांडक, चिरन्जी खंडेलवाल, जगदीश शर्मा वाले चयन समिति की और से जगदीश शर्मा ने अध्यक्ष के रूप में जुगल किशोर मालपानी, सचिव सुजीत कनोई और कोषाध्यक्ष के रूप में पवन बावरी का नाम प्रस्तावित किया और उपस्थित समजबन्दुओ ने तालिया बजा दी। इसके बाद जुगल किशोर मालपानी, सुजीत कनोई और पवन बावरी को मंच पर आसन ग्रहण कराया गया और फुलाम गामोचा से अभिनन्दन किया। 


इस मौके पर समाज के मनोज जालान, प्रदीप खेतान, मोतीलाल अग्रवाल, सुनील जालान, पवन बाहेती, ओम प्रकाश गोयल, अजय ढंढ़ारिया, महेश बजाज, अमित नागोरी ने भी अपने विचार रखे और नई समिति को बधाई दी। 


नव अध्यक्ष जुगल किशोर मालपानी ने आने वाले दिनों में समाज को साथ लेकर बहुत से कार्य करने है और कहा कि ये समाज के सहयोग से ही सम्भव हो पायेगा। अंत मे अध्यक्ष प्रदीप नाउका और सचिव राममनोहर बिन्नानी ने सभी को सहयोग और साथ  के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का समापन्न राष्ट्रगान से हुआ।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें