कांग्रेस और‌ एआईयूडीएफ ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने की राजनीति‌ करते हैं, ऐसे दलों की हार निश्चित है: डॉ हेमंत विश्व शर्मा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

कांग्रेस और‌ एआईयूडीएफ ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने की राजनीति‌ करते हैं, ऐसे दलों की हार निश्चित है: डॉ हेमंत विश्व शर्मा

 


निखिल कुमार मुंदड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वोत्तर को भारत का दिल समझते हैं: होजाई के प्रभारी गौरव शर्मा

जनता ने मन बना लिया है कांग्रेस व महाजोट के सपनों को चकनाचूर करने का: डॉ अधेंदू कुमार डे

होजाई। भारतीय जनता पार्टी  उन्नयन  की राजनीति पर विश्वास करती है परंतु कांग्रेस और‌ एआईयूडीएफ ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने की राजनीति करते है। इसलिए ऐसे दल जो विकास विरोधी हैं, जो महिलाओं को प्रताड़ना देने पर विश्वास करते हैं, किसी भी सूरत में विजय नहीं हो सकते। हम सबको मिलकर ही इन शक्तियों को और आगे बढ़ने से रोकना होगा। उक्त बातें आज बिहुतोली खेल मैदान पर   91 नंबर होजाई विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के प्रत्याशी रामकृष्ण घोष के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा के दौरान असम के प्रभावशाली नेता डॉ हेमंत विश्व शर्मा ने कहीं। शर्मा ने कहा एआईयूडीएफ व कांग्रेस असम के शत्रु है, इसलिए उन्हें हराना ही होगा। आज 70 वर्षों में कांग्रेस ने देश पर शासन कर देश को घोर अंधेरे में ढकेल दिया और विगत 8 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत व पूर्वोत्तर में एक नयी विकास की किरण का शुभारंभ हुआ जिसने रफ्तार ले ली है। उन्होंने असम वासियों से विनम्र अनुरोध किया कि कमल के चिन्ह पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करके अपनी चहेती भारतीय जनता पार्टी को पुनः सत्ता में ले आए जिससे असम का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सकें। आज डॉ हेमंत विश्व शर्मा ने बिहुतोली खेल मैदान पर  जन सैलाब को अपने निकट बुला लिया और जमकर आकू एई बार मोदी सरकार इस धुन पर जमकर नाचे व ठुमके लगाए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और एआईयूडीएफ की जमकर चुटकी ली। उन्होंने कहा ये दोनों दल एक ही सिक्के के पहलू है जो सिर्फ लूंगी, मच्छरदानी व कंबल की राजनीति करना जानती है। वहीं उन्होंने लोगों को आकर्षित करने हेतु सरकार द्वारा किए गए  विभिन्न उन्नयन मूलक कार्यों का जमकर बखान किया और इस चुनाव के दौरान भाजपा के 10 नए संकल्पों से होने वाले फायदों के बारे में बताया। डॉ शर्मा ने लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि मैं जो कहता हूं वह करके दिखाता हूं। वहीं भाजपा में हाल ही में शामिल हुए कांग्रेस के कद्दावर नेता डॉ अर्धेंदु कुमार डे ने कहा भाजपा के विकास को देखते हुए मैंने सोचा कि इस बार कांग्रेस दल से क्या मुद्दा लेकर जनता से समर्थन मांगूंगा । इस पर गहन विचार करने के पश्चात मैंने मेरे हजारों समर्थकों के साथ हाथ छोड़, कमल का दामन थाम लिया। उन्होंने कहा जनता ने मन बना लिया है कांग्रेस व महाजोट के सपनों को चकनाचूर करने का।वही सभा में मौजूद होजाई के प्रभारी गौरव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वोत्तर को भारत का दिल समझते हैं, इसलिए ही उनकी सरकार बनते ही उन्होंने पहले पूर्वोत्तर के विकास पर ध्यान दिया इसका परिणाम यह है कि आज पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में विकास की गंगा बह रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें