होजाई जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र से कुल 26 उम्मीदवार चुनावी मैदान में - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होजाई जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र से कुल 26 उम्मीदवार चुनावी मैदान में


निखिल कुमार मुंदड़ा


होजाई। जिले में द्वितीय चरण के होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र वापिस लेने की तिथि यानी मार्च 17 को किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया, जिससे उम्मीदवारों की सूची की स्थिति बिल्कुल स्पष्ट हो गई है। जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र में कुल 26 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।


90 नंबर जमुनामुख विधानसभा क्षेत्र से असम जातीय परिषद दल के प्रार्थी के रूप में बदरुल हक , अब्दुल कादिर (निर्दलीय), रिजवान अहमद (तृणमूल कांग्रेस), सिराजुद्दीन अजमल (एईयूडीएफ), अब्दुल मालिक बरभुइयां (निर्दलीय), असम गण परिषद पार्टी से सादिक उल्ला भुइयां, हरि मोहन दास (निर्दलीय), मोहम्मद नासिर उद्दीन लश्कर (निर्दलीय), गोरी कुंवर (निर्दलीय), सिराज उद्दीन (निर्दलीय), दिलवारा बेगम चौधरी (निर्दलीय), नसीरुद्दीन लसकर (निर्दलीय), नूर अहमद (निर्दलीय), बदर उद्दीन (निर्दलीय) और जहीरुल इस्लाम लश्कर (जनता दल यूनाइटेड) उम्मीदवार हैं।


वहीं 91 नंबर होजाई विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रार्थी के रूप में रामकृष्ण घोष, नजमुल हुसैन लश्कर (निर्दलीय), कांग्रेस के प्रार्थी देवव्रत साहा और राजकुमार गुप्ता (लोक रक्षा पार्टी), दुलाल सूत्रधर (निर्दलीय) उम्मीदवार हैं। 


वहीं 92 नंबर लामडिंग विधान सभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस से टूटू अचार्य, असम जातीय परिषद के मौसमी शर्मा बेजबरुआ, भारतीय जनता पार्टी के शिबू मिश्रा, कांग्रेस के सपन कर, शाहिद हुसैन बरभुइयां (निर्दलीय), उज्जवल देव (निर्दलीय) और इसीकार अहमद (निर्दलीय) उम्मीदवार हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें