अब असम में हर तरफ हो रहा विकास: प्रधानमंत्री मोदी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अब असम में हर तरफ हो रहा विकास: प्रधानमंत्री मोदी



नई दिल्ली। असम विधानसभा के पहले चरण की चुनावी रैली में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने असम का क्या हाल कर रखा था, यह सबको पता है। यहां न तो रेल कनेक्टिविटी थी और न ही रोड की सुविधा। आज असम में विकास की बयार बह रही है। प्रधानमंत्री मोदी आज करीमगंज जिला के भाटगांव में भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबाेधित कर रहे थे। 


प्रधानमंत्री मोदी ने अपना संबोधन बांग्ला भाषा से शुरू किया। उन्होंने आज असम की अपनी पहली चुनावी कहा कि कांग्रेस ने सामाजिक और राजनैतिक रूप से असम को बहुत नुकसान पहुंचाया है। बराक वैली की कनेक्विटी का हाल-बेहाल था, इसके सुधार की यहां से मांग उठती थी, लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता था। कांग्रेस बराक घाटी को गुवाहाटी से ही चलाती रही, यह बहुत ही दुर्भाग्य की बात थी। भाजपा आज असम को इस स्थिति से बाहर निकाल रही है।


उन्होंने कहा कि असम आज विकास की ओर बढ़ रहा है। भाजपा ने भारत के सबसे बड़े पुल डा. भूपेन हजारिका पुल निर्माण कराया। रेल, रोड कनेक्टिविटी मजबूत किया जा रहा है। कई और पुल व सड़कें बनायी जा रही हैं। यही नहीं असम की संस्कृति से भी कनेक्टविटी मजबूत की गई है। उन्होंने कहा कि दलित आदिवासियों को बिजली, गैस कनेक्शन दिया गया है। केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ असम के लोगों और गरीब लोगों को दिया जा रहा है। उन्होंने कहाकि असम राज्य का यह विकास भाजपा और एनडीए की सरकार कर रही है। मैं आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए बहुत-बहुत आभार जताता हूं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें