गणगौर मेला सम्पन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गणगौर मेला सम्पन्न



अमित नागोरी 


गोलाघाट। गोलाघाट माहेश्वरी महिला संगठन के सौजन्य से स्थानीय माहेश्वरी भवन प्रांगण में आज गणगौर मेला सम्पन्न हुआ। इस मौके पर आज उद्घाटन सत्र में गोलाघाट के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पानेश्वर की धर्मपत्नी, ऑल असम पुलिस वाइफ एसोसिएशन की सदस्या तथा समाज सेविका पपिंदर कौर पानेश्वर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी और उन्होंने आज मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान महिला संगठन की दुर्गा मालपानी, मीना नागोरी और मुख्य अतिथि पपिन्द्र कौर पानेश्वर ने सयुंक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि को फुलाम गामोचा से अभिनन्दन और उपहार प्रदान अध्यक्ष रंजना बिन्नानी और बिमला काबरा ने किया। उद्घाटन सत्र के कार्यक्रम का संचालन पूनम मालपानी ने किया। इस मौके पर कुल 13 स्टाल लगाए गए जिसमे आभूषण, कपड़े, मनोरंजन, फास्ट फूड के स्टॉल्स लगे। महिला संगठन की उषा बिन्नानी, राधा बिन्नानी, कुसुम बिन्नानी, ललिता चांडक, अहिल्या मल्ल (माहेश्वरी), सारिका चांडक, इंदिरा चांडक, नीतू मूंदड़ा का सराहनीय सहयोग रहा। इस मौके पर स्थानीय महिलाओं और बच्चो ने कार्यक्रम में भाग लिया। 




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें