असम चुनावः मनोज तिवारी ने भोजपुरी और बांग्ला में मतदाताओं को संबोधित कर बटोरी वाहवाही - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम चुनावः मनोज तिवारी ने भोजपुरी और बांग्ला में मतदाताओं को संबोधित कर बटोरी वाहवाही



कछार। असम विधानसभा चुनाव में केंद्र और राज्य की सत्ताधारी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की पूरी फौज उतार दिया है। इस कड़ी में बुधवार को दिल्ली के सांसद व भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार, गायक मनोज तिवारी ने कछार जिला में तीन चुनावी जनसभाओं में हिस्सा लेते हुए अपने गीतों और भाषणों के जरिए लोगों की जमकर वाहवाही बटोरी।


उन्होंने उधारबंद विधासनभा के भाजपा उम्मीदवार मिहिर कांति सोम और लखीपुर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार कौशिक राय के समर्थन में लखीपुर के बरतल चाय बागान और बिन्नाकांदी चाय बागान में दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। गुवाहाटी से हेलीकाप्टर से बिन्नाकांदी पहुंचे उसके बाद वे लखीपुर तथा अंत में उधारबंद में जनसभा को संबोधित किया। तिवारी की जनसभाओं में भारी संख्या में लोग उनको देखने, सुनने के लिए पहुंचे थे। अपने भोजपुरी गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 


उन्होंने दावा किया कि इस बार असम में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। साथ ही कहा कि कांग्रेस के दुर्ग के रूप में परिचित लखीपुर में इस बार भाजपा उम्मीदवार की जीत होगी। उन्होंने दावा किया कि इस बार भाजपा गठबंधन 100 सीटों से अधिक पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने भाजपा नेतृत्वाधीन केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।


उन्होंने चाय बागान के श्रमिकों की मजदूरी बढ़ाने, एकाउंट में सीधे पैसे देने की बात कही। उन्होंने कहाकि भाजपा सरकार सभी तबकों के लिए समान काम किया है। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया। भाजपा मंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है। उन्होंने कहा कि राज्य में फिर से भाजपा सरकार बनने के बाद सबके हक के लिए काम होगा। उन्होंने पेयजल की मुहैया कराने की बात कही। भोजपुरी गानों के जरिए लोगों को जमकर आकर्षित किया।


सांसद और भाजपा नेता ने कहाकि मुझे पहले ही देश की जनता ने सब कुछ दे दिया था। इसके बावजूद में राजनीति में आया। राजनीति में आने का उद्देश्य देश और समाज के कल्याण के लिए काम करना था। भोजपुरी में लोगों को संबोधित करते हुए लोगों की वाहवाही लूटी। भोजपुरी और बांग्ला में भाषण भी दिया जिसे सुनकर लोग जमकर तालियां बजाते नजर आए।


इन चुनावी जनसभाओं में स्थानीय भाजपा नेत्री रिना सिंह, श्यामलाल तांती, कंकन सिकदार, राजेश दास के साथ ही भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें