धुबड़ी में मिडीया सर्टिफिकेशन व मोनिटरिंग सेल की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

धुबड़ी में मिडीया सर्टिफिकेशन व मोनिटरिंग सेल की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन



रविन्द्र तोदी

पेड न्युज पर कड़ी नजर

फर्जी पत्रकारों व वेब पोर्टल की सुची बनाने की तैयारी में प्रशासन

धुबड़ी। धुबड़ी जिला उपायुक्त सह निर्वाचन अधिकारी देब कुमार कलिता की अध्यक्षता में मिडीया सर्टिफिकेशन व मोनिटरिंग सेल (एमसीएमसी) की आज यहां महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।जिला उपायुक्त के चेंबर में आयोजित बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला उपायुक्त अनिमेष तालुकदार,डी गोस्वामी, चुनाव अधिकारी पार्थ प्रतिम बर्मन, जिला सुचना व जनसंपर्क विभाग के प्रमुख चिदानंद सैकिया, जिला प्रशासन द्वारा गठित एमसीएमसी के सदस्य पत्रकार क्रमशः  तारकेश्वर पाल, प्रोनोबाशिष राय व रविन्द्र तोदी उपस्थित थे। इस अवसर पर पेड न्युज के संबंध में चर्चा हुई। तथा सोशल मीडिया व विभिन्न गैर पंजीकृत न्युज पोर्टल के जरिए स्वयंभू फर्जी पत्रकारों की धुबड़ी जिले भर में देखी जा रही सक्रियता के विषय पर भी चिंता प्रकट की गई। तथा जिला उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों,एमसीएमसी के सदस्यों से इस पर कड़ी नजर रखने का आह्वान किया। तथा विभाग को इस संबंध में एक सुची बनाने का निर्देश दिया गया। मालूम हो कि जिला प्रशासन की देखरेख में एमसीएमसी के तहत 19 सरकारी प्रशासनिक कर्मी दिन रात प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रकाशित समाचारों पर नजर रख रहे हैं।साथ ही सोशल मीडिया व वेब पोर्टल पर छपी किसी भी तरह की भ्रामक खबर को लेकर भी आम लोगों से प्रशासन को या सेल के सदस्यों को सुचित करने की अपील की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें