नलबाड़ी से विजय कुमार शर्मा
नलबाड़ी। हर वर्ष की भाँति इस बार भी नलबाड़ी शहर में 11वां श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज प्रातः 7 बजे श्री श्री हरि मन्दिर से श्री मारवाड़ी पंचायत धर्मशाला तक बाबा की निशान यात्रा निकाली गई जिसमें समाज की महिलायें लाल पीली साड़ी व वस्त्र पहनकर निशान यात्रा में भाग लिया। पूरा नलबाड़ी शहर जय श्री श्याम के नारों से गुंजायमान हो गया। सायं काल 7 बजे से आयोजित श्री श्याम भजन संध्या कार्यक्रम में गुवाहाटी के प्रसिद्ध गायक कलाकार अनूप शर्मा व स्थानीय भजन गायकों द्वारा भजनों की शानदार प्रस्तुति दी जायेगी। सभी श्याम भक्तों को भजन संध्या कार्यक्रम में उपस्थित रहकर श्याम दरबार में अपनी हाजरी दर्ज कराने के लिये श्री श्याम सत्संग समिति, नलबाड़ी ने विनम्र निवेदन किया है।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें