शांति पूर्ण विधानसभा चुनाव के लिए नगांव में उच्च स्तरीय सभा संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

शांति पूर्ण विधानसभा चुनाव के लिए नगांव में उच्च स्तरीय सभा संपन्न



पूजा माहेश्वरी


नगांव। जिले में शांति पूर्ण विधानसभा चुनाव संपन्न कराने हेतु कल नगांव जिला प्रशासन ने जिला उपायुक्त कार्यालय सभा कक्ष में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस में चुनाव आयोग द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षक व पुलिस पर्यवेक्षक सहित जिला के आला अधिकारी व रिटर्निंग अधिकारी उपस्थित थे। इस सभा में नये सिरे से स्थापित होने वाले मतदान केंद्र, मतदान में कार्य करने वाले पोलिंग व प्रिजाइडींग अधिकारी के अतिरिक्त निर्वाचन में प्रचार के समय विभिन्न सभाओं का आयोजन, शोभायात्रा निकालना, वाहनों का उपयोग करना आदि पर विस्तार से चर्चा की गई। चुनाव आयोग ने जो दिशा-निर्देश जारी किए हैं, पोस्टल बैलेट तथा कोरोना महामारी से सुरक्षा आदि विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही उम्मीदवारों द्वारा लगने वाले पोस्टर और बैनर, विरोधी नेताओं के खिलाफ अनर्गल बातें, उम्मीदवार के चुनावी खर्चे आदि पर सभा में विस्तार से चर्चा की गई। पर्यवेक्षकों ने सुझाव दिया कि एक व्टसप ग्रुप खोला जाये जिससे कि प्रत्येक सूचना तुरंत सामने आ सकें ।सभा में सभी रिटर्निंग अधिकारी को अपने अपने क्षेत्र का एक भौगोलिक नक्शा तैयार करने व सभी को जागरूक रहने का निर्देश सभा में दिया गया है और साथ ही पोलिंग अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी ,माण्डलिक अधिकारी व क्षेत्र अधिकारी के बीच समन्वय बनाए रखने के लिए परामर्श दिया गया। जिला मे चुनावों के दौरान कानून व्यवस्था को तंदुरुस्त करने के लिए पुलिस प्रशासन को सुझाव दिए गए। कानून व्यवस्था पर कोई भी कोताही बरती नहीं जानी चाहिए और हर विषय पर पैनी नजर रखने के लिए कहा गया है। सीआरपीएफ व बी एस एफ की तैनाती व अतिसंवेदनशील क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था तंदुरुस्त करने के लिए सभा में चर्चा की गई। कल हुई इस चुनाव समीक्षा सभा में जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक , अतिरिक्त जिला उपायुक्त, निर्वाचन अधिकारी, नगांव व कलियाबर के रिटर्निंग अधिकारी सहित चुनाव कार्यों में लगे अधिकारीगण उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें