जीवन बीमा निगम की हड़ताल का नगांव में भी असर रहा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जीवन बीमा निगम की हड़ताल का नगांव में भी असर रहा



 पूजा माहेश्वरी


नगांव।  बैंक की हड़ताल के बाद नगांव में भी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन के कर्मचारी कल  एक दिन की हड़ताल पर थे। कर्मचारियों की यह हड़ताल एलआईसी के विनिवेश से जुड़े सरकार के प्रस्ताव के विरोध में थी। कहा जा रहा है कि सरकार के मालिकाना हक वाले इंश्योरेंस कॉरपोरेशन की शुरुआत 1956 में हुई थी और इसमें करीब 1,14,000 कर्मचारी हैं। साथ ही, इसके पॉलिसीहोल्डर्स की संख्या 29 करोड़ से ज्यादा है।


साल 2021 के आम बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की थी कि एलआईसी का आईपीओ लाया जाएगा। उन्होंने पीएसयू और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस में हिस्सेदारी बेचकर 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटाने का विनिवेश लक्ष्य रखा गया है। IDBI बैंक के अलावा, दो पब्लिक सेक्टर के बैक और एक जनरल इंश्योरेंस कंपनी वित्त वर्ष 2021-22 में सरकार की विनिवेश योजना का हिस्सा हैं। देश के अन्य हिस्सों की तरह  नगांव के एलआईसी के कर्मचारी अधिकारियों ने भी कल इस बंद को सफल बनाने के लिए कल कार्यालय के सम्मुख हड़ताल पर थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें