प्रथम चरण के मतदान, नगांव जिले में हुआ 80 प्रतिशत मतदान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

प्रथम चरण के मतदान, नगांव जिले में हुआ 80 प्रतिशत मतदान



पूजा माहेश्वरी


नगांव। आज हुए प्रथम चरण के मतदान में नगांव जिला के धिंग, बटद्रवा, रुपही हाट व सामागुडी विधानसभा क्षेत्रों में तथा कलियाबर महकमा के कलियाबर विधानसभा क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण हो गया। सामागुडी विधानसभा क्षेत्र के 59 नंबर केंद्र पर कांग्रेस द्वारा रैंकिंग का आरोप भाजपा ने लगाया। यहां दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट की घटना हूयी जिसमें आबुल अहमद नामक भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गया। बाद में युवक को सामागुडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं के वाहन पर भी आक्रमण की खबर सामागुडी विधानसभा क्षेत्र से मिली है। भाजपा ने सामागुडी पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। सामागुडी विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर जिले में शांति पूर्ण मतदान संपन्न हुआ। कुल मिलाकर जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र में मतदान 80% होने की खबर है। कलियाबर विधानसभा क्षेत्र में 74.19%, धिंग विधानसभा क्षेत्र में 81%, बटद्रवा विधानसभा क्षेत्र में 73%, रुपहीहाट विधानसभा क्षेत्र में 83% व सामागुडी विधानसभा क्षेत्र में 73.60% मतदान हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें