ओम प्रकाश तिवारी व राजेश राठी
लखीमपुर। असम के अन्य हिस्सों के साथ - साथ लखीमपुर जिले के चार विधानसभा चुनाव क्षेत्र क्षेत्र 109 नंबर बिहपुरिया, 110 नंबर नावयसा, 111 नंबर लखीमपुर और 112 नंबर ढकुवाखाना में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। किसी भी तरह की अप्रिय घटना की खबर नहीं है।
ज्ञातव्य है कि 109 बीहपुरिया विधानसभा चुनाव क्षेत्र में कांग्रेस से भूपेन कुमार बोरा, भाजपा से डॉक्टर अमिय कुमार भुइयां, ए जे पी से अच्युत सैकिया, रायजर दल से अनूप सैकिया तथा निर्दलीय के रूप में प्रेमधर बोरा इत्यादि 5 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला मतदान पेटी में बंद है इसी प्रकार 110 नंबर नाउवैसा विधानसभा चुनाव क्षेत्र मे कांग्रेस से भारत नरह, आगप से जयंत खाउन्ड, रायजर दल से अजीजुर रहमान, एनपीपी से बीड़ी बीड़ी जय, निर्दलीय के रूप में राव गजेंद्र सिंह, गहीन बरा तथा साहिबा अहमद, एनसीपी से दीपक सैकिया, ए जे पी से पुतली कायस्थ, आरयूसी से उवायुदूर रहमान बिजीपी से विकास देवनाथ ईत्यादि 11 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतदान मशीन मे बन्द है।
111 नंबर लखीमपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र मे कांग्रेस से जय प्रकाश दास, भाजपा से मानव डेका, अगप से उत्पल दत्त, एजेपी से अंजन बरपात्र गोहाँई, निर्दलीय के रूप में निर्मल पाएंग, बीपीआई से दिलावर हुसैन ,एस यू सी आई से बिरींची पेगु ईत्यादि 7 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतदान बॉक्स में बंद है ।इसी प्रकार 112 नंबर ठेकुआखाना विधानसभा चुनाव क्षेत्र में भाजपा से नव कुमार दोलै, कांग्रेस से पदमालोचन दोलै, ए जे पी पी से सत्यजीत रेगन, एस यू सी आई से ज्योतिका दोलै, भीपीआई से ललित पेगू तथा निर्दलीय के रूप में सिकेंद्र नाथ बोरा सहित 6 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला बैलेट मशीन में बंद है। उल्लेखनीय है कि आज लखीमपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में 185818 मतदाता, नावयसा विधानसभा चुनाव क्षेत्र में 221651, बिहपुरिया विधानसभा चुनाव क्षेत्र में 15017 8 मतदाताओं ने इनके का भाग्य का फैसला किया है।
शाम 5:00 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कुल 70.43 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिसमें 109 नंबर बीहपूरिया विधानसभा चुनाव क्षेत्र में 68. 67, 110 नंबर नावसया विधानसभा चुनाव क्षेत्र में 72.15% तथा 111नंबर लखीमपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में 69.78 प्रतिशत मतदान हो चुका था।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें