पूजा माहेश्वरी
नगांव। एक बार पुन: ड्रग्स की एक बड़ी खेप को पुलिस ने बरामद किया।मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को नगांव पुलिस ने एक गुप्त अभियान चलाकर एक वाहन से करीब 50लाख रुपए मूल्य की हेरोइन सहित एक आरोपी अब्दुल कादिर को धर दबोचा है और एक वाहन निशान टेरानो (एएस01बीक्यू-7921) को भी जब्त किया है।पुलिस का कहना है कि उक्त वाहन डिमापुर से नगांव हैबरगांव धिंग रोड से होते हुए भकतगांव लेजा कर कासिम अली नामक आरोपी के घर में 103 साबुन दानी में छिपा कर रखा गया था। बाद में पुलिस ने छापामारी कर हेरोइन को जब्त किया है।प्रत्येक साबुन दानी में14 ग्राम करके हेरोइन रखी गई थी। हेरोइन की इतनी बड़ी खेप ने जागरुक लोगों के माथे पर बल ला दिया है।पुलिस का कहना है कि मूल आरोपी फरार है। चुनावी माहौल मेँ जहां जगह-जगह नाके व सुरक्षाकर्मियों की तैनाती है ऐसे में आरोपी तस्करों के बढ़े हुए हौसले एक चिंता का विषय बना हुआ है।इसके साथ ही पुलिस ने नाप तौल की एक डिजिटल मशीन और कुछ नगदी भी जब्त की है।
यह अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ध्रुव बोरा, टीएसआई कुंदन रविदास, हैबरगांव पुलिस चौकी प्रभारी पुलक कुमार ने चलाया था।एनडीपीएस एक्ट के तहत ये अभियान चलाकर बड़े पैमाने पर पुलिस ने सफलता अर्जित की है। बुध्दिजीवि समाज का कहना है कि ड्रग्स के फैलते जाल को नष्ट न करने से नयी पीढ़ि के लिए यह एक अशुभ संकेत है।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें