नगांव के चार विधानसभा क्षेत्रों में बुजुर्गो ने घर बैठे किया मतदान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव के चार विधानसभा क्षेत्रों में बुजुर्गो ने घर बैठे किया मतदान



पूजा माहेश्वरी


नगांव। इस बार होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने जो दिशा-निर्देश जारी किए थे उसी के तहत 80 वर्ष के ऊपर वाले बुजुर्गो व विशेष तौर से विकलांग व्यक्तियों के लिए घर से ही मतदान करने की जो व्यवस्था थी उसी के तहत नगांव निर्वाचन जिला के 85नंबर रुपहीहाट विधानसभा चुनाव क्षेत्र में कल पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान संपन्न हुयें। इससे पहले 15 मार्च से 83 नंबर धिंग विधानसभा क्षेत्र ,84 नंबर बटद्रवा विधानसभा क्षेत्र व 88 नंबर सामागुडी विधानसभा क्षेत्र में पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि जिन लोगों ने घर से ही मतदान की इच्छा जताई थी उन मतदाताओं को उक्त सुविधा दी गई थी। इस कार्य को सम्पादित करने में एक टीम का गठन किया गया था जिसमें चुनाव कार्य में लगे अधिकारी, सुदक्ष पर्यवेक्षक, खण्ड लेबल के अधिकारी, विडियो ग्राफर और सुरक्षा अधिकारी शामिल थे। उक्त आशय की जानकारी जिला जनसंपर्क अधिकारी ने दी। ज्ञातव्य हो कि नगांव जिले के उपरोक्त चारों विधानसभा चुनाव क्षेत्र में प्रथम चरण में 27 मार्च को चुनाव संपन्न होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें