25 हज़ार वोटों से हारेंगे कांग्रेस के बिटुपन सैकिया : सुभाष दत्ता - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

25 हज़ार वोटों से हारेंगे कांग्रेस के बिटुपन सैकिया : सुभाष दत्ता



अमित नागोरी


गोलाघाट। बीते कल देर रात को गोलाघाट के नाम्बर गेस्ट हाउस के सभागृह में गोलाघाट भाजपा के संवाद मेल में राज्यिक मुख्यापात्र सुभाष दत्ता ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया और छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बागहेल तथा कांग्रेस नेता सुरेश ग्वाला के द्वारा भाजपा के विरुद्ध दिए गए वक्तव्य की निंदा की और कहा कि भाजपा सरकार अपने कार्यकाल में हरेक चीज़ का ब्यौरा रखने की क्षमता रखती है और इस दरमियान उन्होंने भाजपा द्वारा कार्यकाल में बीते वर्षों में किये गए व्यय तथा विभिन्न योजनाओं का आर्थिक ब्यौरा दिया। इसके साथ ही कहा कि भाजपा निष्ठावान कर्मियों का दल है और कोई भी संस्दथापक सदस्य ने दल नही छोड़ा है। श्री दत्ता ने गोलाघाट के वर्तमान कांग्रेस नेता बिटुपन सैकिया को आड़े हाथों लिया और कहा कि उन्होंने 2015 में भाजपा में योगदान किया था और सन 2016 को उन्हें पिछले विधानसभा चुनावों में भाजपा से चुनाव लड़ने का मौका दिया था और भाजपा की जनप्रियता के बावजूद वे नही जीते और इधर वे कहते है कि भाजपा ने उन्हें स्वीकृति नही दी तो ये सरासर गलत है। उन्हें भाजपा के कर्मठ काल के सदस्य के त्याग के बाद महत्वता दी गयी थी पर उन्होंने आज एक बात सिद्ध किया की उनके लिए भाजपा के आदर्श कोई महत्व नही रखती थी। श्री दत्ता ने साफ किया की आगामी चुनावों में वे 25 हज़ार से अधिक  वोटो से पराजित होंगे। इस मौके पर पूर्व जिला भाजपा के अध्यक्ष में देबोजित बोरा, वेदांत बोरा और साधरण सचिव संजीब दास उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें