राजस्थानी लोकगीत का वीडियो एलबम "चमक चॉंदनी' रिलीज - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

राजस्थानी लोकगीत का वीडियो एलबम "चमक चॉंदनी' रिलीज



गुवाहाटी। फागुन का महीना आते ही राजस्थानी लोकगीत-संगीत प्रवासी मारवाड़ियों सर चढ़कर बोलने लगता है। इस मौके पर स्थानीय कलाकारों में होली से जुड़े गीत-संगीत के आडियो-वीडियो एलबम निकालने की होड़ लग जाती है। इसी कड़ी में  बुधवार को "चमक चॉंदनी' नामक वीडियो एलबम रिलीज किया गया। शिव वर्मा के गीतों के इस एलबम को संगीतकार-व्यवसायी केदरमल शर्मा ने रिलीज किया। गीतों के बोल किशन शर्मा और शिव वर्मा द्वारा लिखे गए हैं।


एलबम रिलीज के मौके पर श्री वर्मा ने बताया कि इस एलबम में शामिल गीतों का फिल्मांकन गुवाहाटी और इसके आसपास के इलाकों में स्थानीय कलाकारों पर किया गया है। उन्होंने कहा कि "चमक चॉंदनी' यहां के प्रवासी राजस्थानियों को उनकी कला-संस्कृति और परंपराओं का अहसास दिलाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि वे बोहागी बिहू के मौके पर असम के लोकगीतों पर आधारित एक एलबम निकालने की योजना पर काम कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें