गुवाहाटी। श्री खेजड़ी बालाजी सेवा समिति के सौजन्य से माछखुवा आईटीए सेंटर में बालाजी भजन संध्या और होली धमाल का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसका शुभारंभ आयोजक रामेश्वर लाल गहलोत ने पूजा अर्चना करने के बाद की। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी मनोज शर्मा, भगवती प्रसाद खेमका, पवन जैन, शिव भगवान शर्मा, पीतराम केडिया, विजय सांगानेरिया, नंदकिशोर आसोपा ने बालाजी के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।अरुण अग्रवाल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम के सहयोगीयों को बालाजी का चित्र एवं लाल दुपट्टे से सम्मान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ खेजड़ी वाले बालाजी के भजन से हुआ। नोखा की प्रसिद्ध गायिका सोनू जोशी, सुजानगढ़ के नवरत्न पारीक, बीकानेर के बसंत आचार्य, हास्य कलाकार जगदीश प्रजापत जोधपुर के सागा राम के अलावा नृत्यांगना चांदनी, प्रिया, मोनू, रिया ने कार्यक्रम प्रस्तुत करके होली के रंगों से सब को सराबोर कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मानिक चंद जैन, आशीष कुमार सोगानी, अशोक डागा, दुर्गेश शर्मा, संतोष गाड़ोदिया, मनोज गहलोत, मनोज गोयल, कामाख्या प्रसाद के अलावा अन्य कई भक्तों ने अपना सक्रिय सहयोग दिया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें