असम चुनाव: दूसरे चरण में 377 उम्मीदवार, 28 का नामांकन रद्द - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम चुनाव: दूसरे चरण में 377 उम्मीदवार, 28 का नामांकन रद्द



गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए कुल 408 उम्मीदवारों में से 28 के नामांकन पत्रों को जांच के दौरान खारिज कर दिया गया है। मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने इसकी औपचारिक जानकारी दी है।


चुनाव कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन यानी 12 मार्च तक कुल 408 उम्मीदवारों ने 39 सीटों के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। जांच के बाद इनमें से 28 को रद्द कर दिया गया है। जबकि, तीन नामांकन स्क्रूटनिंग के पहले ही रद्द हो गये थे। इस तरह चुनाव मैदान में कुल 377 उम्मीदवार हैं। दूसरे चरण के लिए नाम वापसी की अंतिम तिथि 17 मार्च है। मतदान 01 अप्रैल को होगा।


इस बीच, तीसरे और अंतिम चरण के मतदान के लिए मंगलवार की शाम तक 25 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं, तीसरे चरण का मतदान छह मार्च को निर्धारित है। तीसरे चरण के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि 19 मार्च है, 20 मार्च को स्क्रूटनी और 22 मार्च को नाम वापसी की अंतिम तिथि है।


27 मार्च को होने वाले 47 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए पहले चरण में 267 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। पहले चरण के चुनाव में प्रमुख उम्मीदवार मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल (माजुली), विधानसभा अध्यक्ष हितेंद्र नाथ गोस्वामी (जोरहाट), मंत्री रंजीत दत्त (बेहाली), मंत्री नब कुमार दोलै (जोनाई) और मंत्री संजय किशन (तिनसुकिया), मंत्री अतुल बोरा (बोकाखात) और मंत्री केशब महंत (कलियाबर) से हैं।


असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रिपुन बोरा (गोहपुर), कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता देवव्रत सैकिया (नाजिरा), एआईसीसी सचिव भूपेन बोरा (बिहपुरिया) और पूर्व मंत्री भरत नरह (नाउबेचा), प्रणति फूकन (नहरकटिया), रकीबुल हुसैन (सामागुरी), बिस्मिता गोगोई (खुमटाई) पहले चरण में चुनाव लड़ रही हैं। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें