बीपीएफ ने जारी किए अपने 08 उम्मीदवारों की सूची - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बीपीएफ ने जारी किए अपने 08 उम्मीदवारों की सूची



कोकराझार। असम की 126 सदस्यीय विधानसभा का चुनाव तीन चरणों में होने जा रहा है। इस कड़ी में बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) बोड़ोलैंड क्षेत्र की 12  सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। कांग्रेस नेतृत्वाधीन महागठबंधन में शामिल बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) को 12 सीटें मिली हैं। सीटों का बंटवारा होने के बावजूद बीपीएफ  अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करने को लेकर काफी जद्दो-जदहद कर रही थी।


मंगलवार को पार्टी ने कोकराझार स्थित बीपीएफ के केंद्रीय कार्यलय में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा बीपीएफ के अध्यक्ष हग्रामा मोहिलरी ने  किया।


तीसरे चरण में 06 अप्रैल को होने वाले मतदान के मद्देनजर 08 सीटों के लिए बीपीएफ ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। जिसमें- गोसाईगांव विधानसभा क्षेत्र से माजेन नार्जारी, कोकराझार पश्चिम से रबी राम  ब्रह्म, कोकराझार पूर्व से प्रमीला रानी ब्रह्म, सिदली से चन्दन ब्रह्म, बिजनी से कमल सिंह नार्जारी, तामुलपुर से राम दास बसुमतारी, बरमा से प्रबीन बोडो और चापागुरी से हितेश  बसुमतारी का नाम शामिल है।


ज्ञात हो कि इससे पूर्व 08 मार्च को बीपीएफ ने अपने चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा किया था। जिसमें उदालगुरी से रिहन दैमारी, पानेरी से करुणा कंतो स्वर्गियारी, माजबाट से चरण बोडो और कलाईगांव से दुर्गा दास बोडो का नाम शामिल था। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें