रविन्द्र तोदी
धुबड़ी। धुबड़ी में आज कोरोना संक्रमण के चार नये मामले सामने आए हैं। मालूम हो कि जिला स्वास्थ विभाग के तहत धुबड़ी समेत जिले के हालाकुड़ा, गोलकगंज, चापर, रानिगंज, धर्मशाला व दक्षीण शालमारा स्थित कोविड-19 जांच कैन्द्र में आज रेट के तहत 1212 लोगों की स्वास्थ जांच की गई। जिसमें बिलासीपाड़ा महकमे के चार लोग संक्रमित पाए गए।इन सभी को होम आइसोलेशन पर भेजा गया है। वहीं आरटीपीसीआर के तहत आज 54 लोगों का स्वैब लिया गया।जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें